Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

जूलियन वेबर ने 91.06 मीटर भाला फेंककर जीता दोहा डायमंड लीग, दूसरे स्थान पर रहे नीरज चोपड़ा

नीरज ने 90.23 मीटर का शानदार भाला फेंककर 2022 में स्टॉकहोम डायमंड लीग में बनाया गया अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड (89.94 मीटर) तोड़ दिया। यह पहला मौका था जब नीरज ने 90 मीटर पार किया।

17 May 2025

जूलियन वेबर ने 91.06 मीटर भाला फेंककर जीता दोहा डायमंड लीग, दूसरे स्थान पर रहे नीरज चोपड़ा

दोहा। भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को दोहा डायमंड लीग 2025 में अपने करियर की पहली 90 मीटर से लंबी थ्रो की, लेकिन इसके बावजूद वह खिताब से चूक गए। जर्मनी के जूलियन वेबर ने अंतिम प्रयास में 91.06 मीटर का भाला फेंकते हुए प्रतियोगिता जीत ली।

नीरज का नया नेशनल रिकॉर्ड, लेकिन दूसरी बार भी दूसरा स्थान

नीरज ने 90.23 मीटर का शानदार भाला फेंककर 2022 में स्टॉकहोम डायमंड लीग में बनाया गया अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड (89.94 मीटर) तोड़ दिया। यह पहला मौका था जब नीरज ने 90 मीटर पार किया।

प्रतियोगिता के बाद नीरज ने कहा, "थोड़ा मिला-जुला अनुभव रहा। 90 मीटर पार करके खुशी है, लेकिन दूसरी बार फिर से दूसरे स्थान पर रहना थोड़ा खलता है। ऐसा पहले भी टर्कू और स्टॉकहोम में हो चुका है। लेकिन मैं जूलियन के लिए भी खुश हूं। हम दोनों ने पहली बार 90 मीटर पार किया। ये सीजन की पहली प्रतियोगिता थी, आगे और बेहतर करने का भरोसा है।"

शुरू से ही लीड में थे नीरज, लेकिन वेबर ने पलटी बाज़ी

नीरज ने अपनी पहली ही कोशिश में 88.44 मीटर फेंककर वर्ल्ड लीड हासिल कर ली थी। दूसरी कोशिश में उन्हें ‘नो थ्रो’ मिला, जबकि आगे की कोशिशों में उन्होंने 80.56 मीटर और 88.20 मीटर की थ्रो की। ऐसा लग रहा था कि नीरज जीत की ओर बढ़ रहे हैं, लेकिन जूलियन वेबर ने अंतिम प्रयास में 91.06 मीटर का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए बाज़ी पलट दी।

किशोर जेना का प्रदर्शन रहा फीका

भारत के ही एक अन्य प्रतिभागी किशोर जेना ने निराशाजनक शुरुआत करते हुए पहली बार में केवल 68.07 मीटर भाला फेंका। बाद में वह इसे सुधारकर 78.60 मीटर तक ले जा सके, लेकिन वह शीर्ष रैंक में नहीं आ पाए।

इस प्रतियोगिता ने नीरज चोपड़ा और जूलियन वेबर के बीच आने वाले सीजन के रोमांच को और भी बढ़ा दिया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


जूलियन वेबर ने 91.06 मीटर भाला फेंककर जीता दोहा डायमंड लीग,
नीरज ने 90.23 मीटर का शानदार भाला फेंककर 2022 में स्टॉकहोम डायमंड लीग में बनाया गया अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड (89.94 मीटर) तोड़ दिया। यह पहला मौका था जब नीरज ने





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News